मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे आईआईएमटी टी-ट्वेंटी ब्लास्ट टूर्नामेंट में सोमवार को गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी और शामली क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें गांधी बाग की टीम ने जीत प्राप्त की।
गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसमें वर्णित चौकर ने 65 रन, अर्जुन त्यागी ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में शामली क्रिकेट एकेडमी की ओर से आशीष बालियान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से सक्षम सिंह ने 30 रन बनाए। गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी की ओर से तरनवीर सिंह ने तीन विकेट लिए। गांधी बाग ने 77 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच वर्णित चौकर को चुना गया। बेस्ट बैट्समैन अर्जुन त्यागी रहे। फाइटर ऑफ द मैच आशीष बालियान रहे। बेस्ट बोलर तरनवीर सिंह रहे।
आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी- फोटो : बंकी कस्बे में वृद्धा की मौत के बाद लगी भीड़ व मौजूद पुलिस