फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमिस्त्री के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष
विज्ञापन

फलावदा। गांव खाता निवासी मदन की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस दो दिन बाद भी कातिलों का सुराग नहीं लगा सकी। मृतक के परिजनों में रोष व्याप्त है।
गांव खाता निवासी मदन पुत्र राम सिंह की मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मदन का शव गांव के बाहरी छोर पर तालाब के समीप गेहूं के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला था। हमलावरों ने सिर व मुंह पर किसी भारी चीज से वार कर मदन की निर्मम हत्या की थी। मृतक के गले पर भी निशान थे। वह राजमिस्त्री था। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करते हुए कई घंटे शव उठनेे नहीं दिया था। बेटे ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन बीत जाने पर भी पुलिस मदन के हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिसके चलते ग्रामीण तथा परिजनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिले सपा नेता
बृहस्पतिवार को सपा नेता सैयद रिहानुद्दीन पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। मदन के परिजनों ने उनसे हत्या का खुलासा तथा हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कराने की मांग की। सपा नेता ने एसपी देहात से फोन पर वार्ता कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। उनके साथ सत्येंद्र यादव, रगबर सिंह, आसिफ रिजवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें