मवाना। फलावदा रोड स्थित एक मंदिर के पास अमरूद के पैसे मांगने पर फल विक्रेता आसिफ से तीन युवकों ने मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आसिफ के ठेले पर उसके दो नाबालिग पुत्र बैठे थे। आरोप है कि तीन युवक ठेले से अमरूद लेकर बिना पैसे दिए जाने लगे। बच्चों ने जब पैसे मांगे तो एक आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। आसिफ के विरोध करने पर आरोपी भड़क गए और उससे मारपीट की। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।