फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से देवबंद होते हुए हरिद्वार तक चलेगी रोडवेज बस

Sat, 06 Dec 2025 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से वाया देवबंद व मंगलौर होकर हरिद्वार के लिए नई रोडवेज बस का संचालन रविवार से शुरू होगा। इस बस के संचालन से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व हरिद्वार जनपद के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी तक डिपो से पुरकाजी व रुड़की होकर मुजफ्फरनगर डिपो की बसें हरिद्वार जाती थी। लेकिन अब हरिद्वार जाने के लिए नया मार्ग खोज कर उस पर बस का संचालन किया शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नई रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से देवबंद, मंगलौर से होकर हरिद्वार जाएगी। यह बस सुबह साढ़े बस चलेगी। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए इस बस का संचालन रविवार से शुरू किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार का किराया 190 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें