फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सॉफ्ट स्किल से लेकर करियर तक, विद्यार्थियों को मिली नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा और हवन के साथ हुई।
पहले दिन संकाय के डीन प्रो. सुधीर त्यागी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश उनके जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि शारदा विश्वविद्यालय की सह आचार्य डॉ. गुरप्यारी भटनागर ने कहा कि सफलता के लिए विषय ज्ञान के साथ संचार और नेतृत्व क्षमता भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता विभाग के एचओडी प्रो. रितेश चौधरी ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। भाषा विभाग की सह आचार्य एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रफत खान ने भाषा एवं संचार कौशल, आचार्य डॉ. अल्पना ने पुस्तकालय एवं अध्ययन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। उदार कला एवं मानविकी विभाग के एचओडी प्रो. तारक नाथ प्रसाद ने उदार कला शिक्षा की उपयोगिता बताई। बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग के एचओडी प्रो. प्रवीण मिश्र ने बौद्ध दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराया। डिफेंस अकादमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें