मेरठ। एक महिला ने सहेली के चाचा पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी सहेली ने 28 अक्तूबर को फोन करके अपने घर बुलाया था।
आरोप है कि वहां पर उसके चाचा भी थे। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि सहेली के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई। जब वह होश में आई तो उसने विरोध किया तो आरोपी ने उनकी वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि सीओ सदर देहात को इसकी जांच के निर्देश दिए है।
-