फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी में मौजूद थे चार दोस्त, अचानक बिगड़ी बात, फिर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 09 Aug 2018 07:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां चार दोस्तों की शराब पार्टी चल रही थी। दोस्तों में अचानक किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई और फिर दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा। जानिए, उनके बीच ऐसा क्या हुआ।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। जहां गुरुवार को टीपीनगर के चंद्रलोक कॉलोनी में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। नरेंद्र और मोहित दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान मोहित ने नरेंद्र को गुटका लेने के लिए भेज दिया। नरेंद्र ने गुटखा खाने से मना किया तो मोहित व उसके साथियों ने नरेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। 

वहीं नरेंद्र की पत्नी ने मोहित समेत 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए टीपी नगर थाने में तहरीर दी है। यह घटना बुधवार रात करीब 2:40 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी देर रात टीपी नगर पुलिस को दी गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें