संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी महावीर स्टेडियम में चल रहे अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 80 रन से शानदार जीत प्राप्त की।
फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 217 रन बनाए। इसमें आरव वशिष्ठ ने 58, सिद्धार्थ ने 48 और अंश यादव ने 41 रनों का योगदान दिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से वंश सेन ने 3 और नव्या ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 23.3 ओवर में 137 रन ही बना सकी। इसमें सक्षम नैन ने 43 और उमंग ने 35 रनों महत्वपूर्ण योगदान दिया।
फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्णव, रिया और अंश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के अर्णव सोम और फाइटर ऑफ द मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के वंश सेन को चुना गया। इस मौके पर फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कोच चेतन रतूडी, अरविंद शर्मा, पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के कोच उमेश और मैनेजर रामावतार तोमर मौजूद रहे।