फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों की सजा माफी के लिए ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर तमिलनाडु के किसान नेता पीआर पांडयन और सेल्वराज की सजा माफी के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नितिन बालियान ने कहा कि तमिलनाडु के धर्मापुरी जिले के करिमंगलम में संरक्षित कृषि भूमि पर 2013 ओएनजीसी कंपनी द्वारा खोदाई का कार्य किया था। गैस लीक होने पर इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2015 में काम फिर चालू कर दिया गया। किसानों ने इसका शांतिपूर्वक विरोध किसानों ने किया था। इसमें कंपनी द्वारा किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए। बाद में किसानों को छह दिसंबर को 13 साल की सजा सुनाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू आजाद नितिन बालियान, अंशु चौधरी, डॉ. फैसल, फेज चौधरी, अंशु चौधरी, राशीद सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने भी किसान नेता पीआर पांडयन और सेल्वराज की सजा माफ के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी घोपला ने बताया कि किसानों ने शांतिपूर्ण धरना दिया था। उनको दी गई सजा में राहत दी जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें