फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केरल के दो परिवारों से ठगी का मामला, आरोपी के 25 खातों के 17 लाख रुपये कराए पुलिस ने फ्रीज

Tue, 13 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

केरल के दो परिवारों को नशीला पदार्थ देकर उनके खाते से रकम उड़ाने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के 25 खातों के 17 लाख रुपये पुलिस ने फ्रीज करा दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर इसी राशि से पीड़ितों को रकम दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के आबूलेन पर राजमहल होटल में केरल के दो परिवारों को नशीला पदार्थ देकर रकम उड़ाने का आरोपी राजेंद्र और उसके फर्जी खातों से पुलिस ने 17 लाख रुपये सोमवार को फ्रीज कराए। 25 खातों से यह रकम फ्रीज कराई गई। अब इन खातों से कोई लेनदेन नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को आरोपी ने ठगी का शिकार बनाया है, उनको कोर्ट के आदेश पर रकम दिलाने का काम इसी राशि से किया जाएगा। आरोपी 2016 से नौकरी दिलाने के नाम पर रकम उड़ाने का काम कर रहा है। वह अब तक लोगों को डेढ़ करोड़ रुपये की चपत लगा चुका है। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है।
 

यह भी पढ़ें: बेसबब: मजबूरी में माता-पिता ने बच्चे को बेचा, जन्म से पहले ही एक लाख में किया नवजात का सौदा, झकझोर देगी घटना

विज्ञापन


वहीं, पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी आरोपी का प्रचार-प्रसार कर रही है, ताकि जो लोग आरोपी के शिकार हुए हैं, उनसे संपर्क कर बयान लिए जा सकें। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

 

जल्द ही अन्य खातों की रकम भी फ्रीज कराई जाएगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अभी तक 25 खातों से रकम फ्रीज करा दी गई है। कुछ खाते अभी फ्रीज होने से रह गए है। जल्द ही उनको भी फ्रीज करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें