फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहन चालकों को बांटे निशुल्क हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। रक्षाबंधन के अवसर पर भाइयों की सड़क सुरक्षा को लेकर नानू पुल, गंगनहर पर निशुल्क हेलमेट वितरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिनाक्षी भराला व भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर मेरठ-करनाल हाईवे की नानू पुलिस चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला और क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला ने लोगों को हेलमेट वितरित करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। रक्षाबंधन पर्व को भाइयों की सुरक्षा से जोड़ते हुए सुरक्षित भाई और सशक्त समाज का संदेश दिया। वाहन चालकों से अपील की गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें और परिवार के अन्य सदस्यों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर आदेश कसाना, गौतम चौधरी, शुभम भलसोना, अरविंद, उमा त्यागी, राहुल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें