फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संशोधित...सात माह में 84.14 करोड़ की धोखाधड़ी, 37.28 करोड़ रुपये किए फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- यह खबर गौरव ने भी लिखी है, उसे रोक कर जेपी शर्मा वाली इस खबर को प्रकाशन करें
विज्ञापन

-
एडीजी भानु भास्कर ने दी मेरठ जोन में साइबर ठगी और इस वर्ष कार्रवाई की जानकारी
एनसीआरपी पर दर्ज हुईं 25,220 शिकायतें, 486 साइबर अपराधियों को जेल भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ जोन में इस वर्ष 01 जनवरी 2026 से 31 जुलाई तक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 25,220 शिकायतें दर्ज हुईं। सात माह में 84.14 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। शिकायतों का निस्तारण करते हुए ठगी गई रकम में से 44.31 फीसदी 37.28 करोड़ रुपये खातों में फ्रीज कर दिए गए। 1.41 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। शेष को जल्द रुपये दिलाए जाएंगे। ये जानकारी मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दी। उन्होंने बताया कि सात जुलाई से ऑपरेशन साइवज्र चलाया जा रहा है।
एडीजी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करना और अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। मेरठ जोन (मेरठ और सहारनपुर रेंज) के सात जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में सात माह में मेरठ जोन के जनपदों में कुल 25,220 शिकायतें एनसीआरपी पर दर्ज हुईं। इनमें 19,888 शिकायतें वित्तीय साइबर अपराधों से संबंधित थीं। इन वित्तीय अपराधों में लगभग 84.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन

मेरठ जोन पुलिस ने संबंधित बैंकों और अन्य एजेंसियों से समन्वय कर कार्रवाई की है। 486 साइबर अपराधियों को जेल भेजा गया है। संबंधित बैंकों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। इन प्रयासों से धोखाधड़ी की बड़ी धनराशि को अपराधियों तक पहुंचने से रोका जा सका है।
विज्ञापन


ऑपरेशन साइवज्र चलाकर 170 प्राथमिकी हुईं दर्ज
अब ऑपरेशन साइवज्र अभियान चलाकर राज्य स्तर पर साइबर अपराधियों और उनके तंत्र पर प्रहार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जोन में सक्रिय साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 170 प्राथमिकी दर्ज कीं। इन मामलों में 185 साइबर अपराधियों को जेल भेजा गया। ये सभी अपराधी कुल 5533 मामले में लिप्त पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें