फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक से 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगनगर में जनसेवा केंद्र के संचालक कमलकांत से आरोपी विशाल कुमार ने ऑनलाइन 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक निवासी कमलकांत ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनका मां बाला सुंदरी के नाम से जनसेवा केंद्र है। उनकी दुकान पर आरोपी विशाल पहुंचा था। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने 12 हजार रुपये नगद मांगे थे। विशाल ने एनईएफटी के माध्यम से दुकानदार के खाते में पैसे डाले थे। जिसका स्क्रीनशाट आरोपी ने पीड़ित को दिखाया था। दुकानदार ने स्क्रीनशाट देखने के बाद आरोपी को पैसे दे दिए थे।
आरोपी के जाने के बाद पीड़ित ने खाता चेक किया था। लेकिन खाते में पैसे नहीं आए थे। पीड़ित को खुद के साथ ठगी की जानकारी हुई। दुकानदार ने आरोपी को फोन कर पैसे वापस करने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें