फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा...यूरिया के 120 बोरों से भरी गाड़ी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से पॉश मशीन से यूरिया खाद निकालकर दूसरे जिलों में बिक्री की शिकायत पर जांच की गई। अपर जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह के नेतृत्व में टीम ने थाना मुंडाली क्षेत्र में यूरिया खाद के 120 बोरों से भरी गाड़ी पकड़ ली। खाद की अवैध तरीके से बिक्री करने के आरोप में समयपुर निवासी खाद विक्रेता विनोद और मीरू के नाम थाना मंडाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़ा गया खाद भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि काफी समय से औद्यानिक उत्पादक एवं विपणन समिति समयपुर के उर्वरक विक्रेता विनोद कुमार की ओर से गलत तरीके से खाद की बिक्री की क जा रही थी। शुक्रवार को अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओमपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर यहां जांच कराई गई। टीम ने मुंडाली थाना क्षेत्र में यूरिया खाद के 120 बोरों से भरी गाड़ी पकडी। इसमें भरा खाद समयपुर निवासी विनोद कुमार का था। गाड़ी मीरू चला रहा था।
कृषि विभाग की टीम ने समिति द्वारा अगस्त माह में बेचे गए यूरिया की जानकारी की तो पता चला कि किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से यूरिया की बिक्री हो रही थी। कुछ किसानों ने बताया कि उन्होंने खाद के इतने बोरे लिए ही नहीं थे। उनके नाम से पॉश मशीन के माध्यम से यूरिया निकाल लिया गया। खाद विक्रेता विनोद कुमार किसानों को यूरिया के साथ कीटनाशक दवाएं भी जबरदस्ती देता था। अब विभाग की ओर से दुकानदार और गाड़ी चालक के खिलाफ मुंडाली थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें