फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खेल सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी

विज्ञापन
fraud in sports iteam
विज्ञापन
मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने बृहस्पतिवार को लिसाड़ीगेट के प्रह्लादनगर में छापा मारकर नकली खेल सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी है। फोटो स्टूडियो की आड़ में यहां फर्जीवाड़ा हो रहा था। आरोपी एक हजार कीमत के बैट को 14 हजार रुपये तक में बेच रहे थे। टीम की तहरीर पर लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस के साथ प्रह्लादनगर स्थित चोपड़ा स्टूडियो पर छापा मारा। जो किसी गौरव चोपड़ा का बताया गया। छापे के दौरान गौरव चोपड़ा फरार हो गया। टीम ने पास में स्थित गौरव चोपड़ा और उसके रिश्तेदार आशीष चांदना उर्फ लवली के घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एसजी और एसएस कंपनी के नकली क्रिकेट बैट, योनेक्स कंपनी के नकली बैडमिंटन, कास्को कंपनी की नकली फुटबॉल और वालीबाल बरामद हुईं। मौके से कई कंपनियों के नकली स्टीकर, एमआरपी स्टीकर और पैकिंग बॉक्स भी जब्त किए। बरामद सामान की कीमत करीब सात से आठ लाख बताई गई है।
गाजियाबाद से मिली थी सूचना
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 7 अगस्त को उनकी टीम ने गाजियाबाद में वाधवा स्पोर्ट्स पर छापा मारा था। वहां छानबीन के दौरान गौरव चोपड़ा से जुड़ी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि गौरव चोपड़ा उप्र के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी माल सप्लाई करता है। करीब 300 से 400 रिटेलर के जुड़े होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

वर्जन -
कंपनी की ओर से तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से बरामद किए गए सामान को जब्त कर लिया गया है। - नजीर अली खां, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें