फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने एसडीएम को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
सरधना। कदम प​ब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एसडीएम सरधना को रा​खियां भेंट की। संस्थान
विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल की छात्राओं काशवी, सावी, चेतना, भव्या, आयुषि, आराध्या और दृष्या ने रक्षाबंधन के मौके पर सरधना एसडीएम को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव मनाया। छात्राओं ने राखियां और मिठाइयां भेंट कीं, जिन्हें एसडीएम ने खुशी से स्वीकार किया। विद्यालय के प्रबंधक संजीव चौधरी ने एसडीएम को स्कूल की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया और उन्हें समय-समय पर विद्यालय में आकर छात्रों को जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करने का निमंत्रण दिया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने इस पहल की सराहना की और छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की। इस दौरान प्रबंधक संजीव चौधरी, नवजोत सिद्धू, नीरू राणा, गुंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें