फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भैंसा में खनन में लगे चार ट्रैक्टर-ट्राली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भैंसा में खनन में लगे चार ट्रैक्टर-ट्राली सीज
विज्ञापन

मवाना। पुलिस ने बुधवार सुबह गांव भैंसा में खनन करते हुए चार ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। जबकि खनन माफिया पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
नगर के आसपास ही चार क्षेत्रों में बेखौफ खनन हो रहा है। तहसील की राजस्व टीम पर हमले के बाद भी क्षेत्र में खनन बंद नहीं हो सका है। खनन माफिया बेखौफ खनन कर रहे हैं। नगर के हस्तिनापुर रोड पर नहर पुल के पास, फलावदा रोड पर रजबहे के पास बेखौफ खनन हो रहा है। राजस्व टीम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर चार खनन माफिया को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में खनन पर रोक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव भैंसा के पास जंगल में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो खनन कार्य में लगी जेसीबी मशीन तथा चार ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर खनन माफिया फरार हो गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चारों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है तथा खनन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें