फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत मिलते ही झोलाछाप बेखौफ, दोबारा खोल दिए क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत मिलते ही झोलाछाप बेखौफ, दोबारा खोल दिए क्लीनिक
विज्ञापन

सरधना। डीएम के आदेश पर टीम ने मंगलवार को नगर में पांच झोलाछाप को क्लीनिक चलाते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही सभी को थाने से जमानत दे दी थी। बुधवार को इन झोलाछाप ने बेखौफ क्लीनिक खोल लिए। मीडियाकर्मियों ने इनके फोटो खींच तो एक झोलाछाप की पत्नी ने भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार भारतीय और सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया गया था। टीम ने मौके से आजादनगर से हनफी, मोहल्ला रमतलैय्या से डॉ. बाबू, कुम्हारान से श्यौराज सिंह, मोहल्ला तकियाकैत से राजकुमार, संत जोजफ्स पीजी कॉलेज के सामने से महेश कुुमार को पकड़ा था। शुरू में पुलिस जेल भेजने की बात कह रही थी, लेकिन रात में ही सभी को छोड़ दिया गया। बुधवार को इन झोलछाप ने फिर से क्लीनिक खोल लिए। इस पर लोगों ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण झोलाछाप लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। मीडियाकर्मी एक क्लीनिक पर पहुंचे तो झोलाछाप ने कहा कि उनकी अधिकारियों से बात हो गई है। क्लीनिक खोले जाने के संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तीन झोलाछाप द्वारा फिर से क्लीनिक खोलने का मामला संज्ञान में आया है। टीम गठित कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम ने बताया कि हमने कोई सहमति नहीं दी है। फिर से कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि झोलाछाप स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। नगर और आसपास के गांवों में झोलाछाप का पकड़जाल फैला हुआ है। नगर में प्रत्येक मोहल्ले में धड़ल्ले से झोलाछाप क्लीनिक चला रहे हैं। प्रशासन को इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें