फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। दो दिन पूर्व गांव रहदरा निवासी बाइक सवार अनुज की दबथला सिंहपुर संपर्क मार्ग पर फेरी करने जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। दिनदहाड़े हुई हत्या से किसानों में भय व्याप्त है। पुलिस से गश्त करने की मांग की है। प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मृतक परिवार को सांत्वना देते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

अनुज बाइक पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। शनिवार को वह बाइक पर आसपास के गांवों में कपड़े बेचने जा रहा था। दबथला सिंहपुर संपर्क मार्ग चौराहे के समीप बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए सिर व सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिया था। करीब चार घंटे बाद एसडीएम मवाना संतोष सिंह ने आश्वासन पर शव उठने दिया था।
पुलिस ने बताया अनुज प्रजापति के चचेरे भाई अमन ने परीक्षितगढ़ निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती का भाई व उसका दोस्त पंकज इससे नाखुश थे।
अमन के परिवार से रंजिश के चलते हुए अनुज को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते अनुज की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, एसओजी व थाना पुलिस की टीम लगा रखी हैं, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

सोमवार को मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा प्रजापति ने कहा कि हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुदामा, भूलेराम, बाबूराम प्रजापति, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें