फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वाले हेड कांस्टेबल समेत चार निलंबित

Tue, 23 Apr 2019 08:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 11 अप्रैल को मतदान के दिन ड्यूटी से गैरहाजिर होकर मेरठ में बसपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता ने एसपी को आरोपी हेड कांस्टेबल की वीडियो भेजी। इसके अलावा दूसरे जनपदों में चुनाव ड्यूटी पर नहीं जाने वाले तीन कांस्टेबल को भी निलंबित किया। 

विज्ञापन


जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ। चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित होकर क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह मेरठ जनपद में बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। कुछ लोगों ने हेड कांस्टेबल की चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो बनाकर एसपी शैलेश कुमार पांडेय से शिकायत की। एसपी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच बैठाई। जांच में हेड कांस्टेबल के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह को निलंबित किया। 

इसके अलावा दूसरे जनपदों में चुनाव कराने के लिए कांस्टेबल जयपाल सिंह, कमल सिंह और जीत सिंह की ड्यूटी लगाई। तीनों कांस्टेबल चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए उपस्थित नहीं हुए। अनुपस्थित पाने पर एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह मेरठ में बसपा प्रत्याशी का प्रचार करने गया। जांच में उसके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी से तीन कांस्टेबल अनुपस्थित मिले। चारों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें