फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हाल: चार कमरों के स्कूलों को बना दिया परीक्षा केंद्र, कहीं कैमरे नहीं तो कहीं ये समस्या,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Tue, 20 Dec 2022 11:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 67 पर आपत्ति आई हैं। कई पुराने परीक्षा केंद्रों का नाम सूची से कटने के बाद दोबारा केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्रों की जो सूची जारी की है वह विभाग के लिए सिरदर्द बन गई है। कई परीक्षा केंद्रों में न तो पूरे कमरे हैं और न ही कैमरे लगे हैं। राजकीय हाईस्कूलों में चार-चार कमरे होने के बावजूद परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 67 पर आपत्ति आई हैं। कई पुराने परीक्षा केंद्रों का नाम सूची से कटने के बाद दोबारा केंद्र बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


सेंट थॉमस इंटर कॉलेज को केंद्र बनाने की मांग की गई है। पिछले कई सालों से सेंट थॉमस इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया जा रहा है, जबकि राजकीय हाईस्कूल अजराड़ा, राजकीय हाईस्कूल पावली खास, राजकीय हाईस्कूल खिर्वा नौवाबाद को केंद्र बनाया गया है, जबकि इन स्कूलों में मात्र 4-4 कमरे हैं और इनमें सीसीटीवी भी नहीं हैं। इनमें 9वीं व 10वीं की कक्षाएं ही संचालित होती हैं। अरनावली महात्मा गांधी सहायता प्राप्त स्कूल न कैमरे और हालत खस्ता है और केंद्र बनाया गया। इसके बावजूद राजकीय इंटर कॉलेज ललियाना में 60 बच्चों का फर्नीचर है और सेंटर बना दिया गया। इस स्कूल में दो ही शिक्षकों की तैनाती है।

हस्तिनापुर के 50-60 छात्रों का 15 से 20 किमी दूर जय सिंह इंटर कॉलेज में केंद्र बना दिया। जिले में 115 परीक्षा केंद्रों के लिए 67 आपत्ति आईं हैं। आपत्ति आने के बाद तहसील स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 2016 से संचालित हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी में मात्र 100 बेंच आईं हैं। कॉलेज में 1700 छात्राएं हैं, कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र को सुविधाएं न होने से सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शौर्य की तलाश: सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम, मां बोली- कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाओ

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं लड़कियों के लिए सेल्फ सेंटर होने के बावजूद यहां की छात्राओं को पांच से सात किमी दूर केंद्रों पर परीक्षा देने जाना होगा। इन केंद्रों को आपत्ति के बाद हटाने की तैयारी चल रही है। सदर, सरधना व मवाना तहसील में आपत्ति वाले परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी गई है, जबकि कुछ केंद्रों की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें, आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, शौर्य की तलाश जारी

सोमवार शाम जिलाधिकारी दीपक मीणा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परीक्षा केंद्रों से संबंधित बैठक ली। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए केंद्रों का निर्धारण पर विचार हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें