फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल

Sun, 31 Jul 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह हुए भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह नजीबाबाद क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। यहां हरिद्वार से फर्रुखाबाद जा रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस से आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। घटना में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर के निकट सुबह लगभग 4 बजे रुहेलखंड-बरेली डिपो की बस और कार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। कार में  हरिद्वार से आ रहे आठ श्रद्धालु  सवार थे।

हरिद्वार दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस गांव राजेपुर, फर्रुखाबाद जा रहे थे। तभी वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :Meerut: अवैध वसूली में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पांच आरोपी दबोचे, विभागीय जांच भी बैठी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह ,मंडावली के थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं परिजनों के आने के बाद पता चलेगा। घायलों में केवल एक श्रद्धालु बोलने की स्थिति में था।
विज्ञापन


कार में फर्रुखाबाद के गांव राजेपुर निवासी पवन पुत्र शिवनंदन, धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल, विपिन पुत्र रामपाल, सुमित पुत्र रामअवतार,  मनजीत पुत्र रमेश, रोहित पुत्र खेमकरण, सच्चिदानंद पुत्र महेश्वरसवार थे।
मंडावली पुलिस ने मृतकों के शव अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें