फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार परिवार के चार लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र से हस्तिनापुर ई रिक्शा में बैठकर आ रहे लोगों को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर से खादर क्षेत्र में किसी भी तरह के यातायात का संचालन न होने के कारण लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा, टैंपों, छोटा हाथी आदि का सहारा ले रहे हैं। जिससे यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की शाम को खादर क्षेत्र से ई रिक्शा में सवार होकर दर्जनों लोग कस्बे में जा रहे थे जैसे ही वह ई रिक्शा कस्बे के डाकखाने चौराहे पर पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही अज्ञात कार से ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिसमें ई रिक्शा में सवार चंद्रप्रकाश पुत्र मानसिंह निवासी प्रभात नगर, सुंदरी देवी पत्नी सुशील निवासी अनाज मंडी, काजल पुत्री सुशील निवासी अनाज मंडी, ईश्वरी कौर पत्नी दौलत सिंह निवासी लतीफपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग और राहगीरों की मदद से घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया। जबकि अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गए खबर लिखे जाने तक घायलों का उपचार चल रहा था इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें