गोली मारकर छोटे भाई की हत्या करने वाला आरोपी संजय।
- फोटो : KITHOR
किठौर। पुलिस ने बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर शोल्दा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बृहस्पतिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर माछरा बस स्टैंड से दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है की आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को जेल भेज दिया जाएगा। गौरतलब है की बुधवार को ग्राम शोल्दा में तीन बीघा जमीन को लेकर दो संजय और राहुल में विवाद चल रहा था। जिसके बाद संजय ने राहुल का खेत जाने के रास्ता बंद कर दिया था। जिसको लेकर दोनों भाईयों में बीच गांव में सरेआम कहासुनी, मारपीट हो गई थी। जिसके बाद बडे़ भाई संजय से तमंचे से राहुल पर गोली चला दी थी। जिससे वह लहूलुहान हो गया था। जहां अस्पताल ले जाते समय राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस बाबत राहुल की पत्नी प्रीति ने अपने जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम को कही जाते समय माछरा बस स्टैंड से आरोपी को दबोच लिया।