फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बनकर होटल में वसूली करने घुसे बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वाले बनकर वसूली करने पहुंचे बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। कार सवार चार बदमाश पुलिसकर्मी बनकर एक होटल में अवैध वसूली करने पहुंच गए। उन्होंने होटल संचालक को धमकाया और मारपीट की। बाद में उससे पैसों की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया । एक आरोपी प्रो कबड्डी लीग का खिलाड़ी भी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के एक होटल पर चार बदमाश एसओजी टीम के सदस्य बनकर पहुंचे थे । यहां उन्होंने खाना खाया और उसके बाद होटल संचालक को धमकी देते हुए पैसे मांगे। बाद में बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस पहुंची और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। एक होमगार्ड को भी पकड़ा गया है। थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें