फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Mon, 10 Feb 2020 01:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
एक परिवार की खुशियां उसय समय मातम में बदल गई जब सड़क हादसे में परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि यह परिवार शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच सहारनपुर में रविवार देर रात हादसा हो गया। तस्वीरों के साथ अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली निवासी एक परिवार सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह समाप्त होने के बाद यह परिवार हंसी- खुशी अपने घर वापस लौट रहा था इसी बीच पॉपुलर की लकड़ी से भरी ट्रॉली से इनकी शिफ्ट कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

4 of 5
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सोमवार को सहारनपुर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवार को पूरा आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार दिल्ली के महारानी बाग निवासी भगवती शर्मा उम्र 55 वर्ष अपने परिवार के साथ सहारनपुर शादी समारोह में आए थे। रविवार रात करीब 12 बजे वे वापस दिल्ली लौट रहे थे कि गांव भाटखेड़ी सुभरी के बीच नागल की ओर से जा रही लकड़ी से भरी ट्रॉली से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें भगवती शर्मा, उनकी पत्नी ममता शर्मा (उम्र 50), पुत्र गौरव शर्मा (उम्र 28) व पुत्रवधू निधि शर्मा (उम्र 26) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका छोटा बेटा प्रदीप शर्मा (उम्र 25) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें