फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विदेश से लौटे चार युवकों को किया आइसोलेट, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 22 Mar 2020 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ  देहात के रहने वाले चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट किया है। साथ ही विभाग ने उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिकित्सकों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


मवाना निवासी दो युवक जर्मनी व सऊदी, युवती स्पेन और अस्सा गांव का युवक दुबई में कार्यरत हैं। शनिवार को चारों अपने गांव लौट आए। इसका पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और युवकों और युवती को आइसोलेट किया। इसके अलावा होली पर रूस से नगर पहुंचे दंपति की स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक जांच नहीं की है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि विदेश से लौटे युवक-युवती को आइसोलेट करने के साथ उनकी जांच की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल विदेश आए युवक-युवती को घर में रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन


वहीं रूस से लौटे दंपति के संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए जांच कराने की बात कही है। वहीं सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि बाहर से आए हुए लोगों को निगरानी में रखा गया है। साथ ही उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें