फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में इमारत गिरने से बिजनौर के दो सगे भाई और मां-बेटा सहित चार लोगों की मौत

Wed, 17 Jul 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई में ताबड़तोड़ बारिश से 100 साल पुरानी इमारत गिरने से मरे 11 लोगों में बिजनौर के दो सगे भाई व मां-बेटा भी शामिल हैं। पिता एक बेटे को बड़े भाई से मिलाने मुंबई ले गया था। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और मुंबई में सैलून का काम कर रहे थे।

विज्ञापन


मुंबई के डोंगरी इलाके में बुधवार को एक बिल्डिंग भरभराकर गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। इस बिल्डिंग में 15 परिवार दब गए थे। बिजनौर के चार लोगों को भी इस हादसे ने लील लिया। बिजनौर के मोहल्ला कस्साबान निवासी मंसूर अहमद टेलर मास्टर है। उसका 25 साल का बेटा जुबैर मुंबई में सैलून का काम करता था। मंसूर कुछ दिन पहले अपने छोटे बेटे 14 साल के मुजम्मिल को जुबैर से मिलाने के लिए मुंबई ले गया था। 21 जुलाई को मंसूर को बेटे के साथ वापस आना था। 

वहीं चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला निवासी मंसूर का भांजा नवेद भी बिजनौर के मोहल्ला कस्साबान में रहता था। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी सना व दो साल के बेटे इब्राहिम को लेकर मुंबई जुबैर के पास चला गया और सैलून का काम करने लगा। बरसात से मुंबई में जो बिल्डिंग गिरकर धराशाई हुई है उसमें जुबैर व नवेद दोनों के परिवार रह रहे थे। हादसे के दौरान नवेद व मंसूर बिल्डिंग में नहीं थे। इस हादसे में जुबैर, उसका भाई मुजम्मिल, सना व उसके दो साल के बेटे इब्राहिम की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि मंसूर का बड़ा बेटा सऊदी अरब में काम करता है। 21 अप्रैल को उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इस हादसे से उसका पूरा परिवार उजड़ गया। एक दो रिश्तेदार ही हादसे की सूचना पर घर आए, पर उन्हें भी कोई नहीं मिला। आसपास के लोग जरूर हादसे के बारे में आपस में बात कर रहे थे। मोहल्लेवालों के मुताबिक जुबैर काफी दिनों से मुंबई में सैलून का काम कर रहा था। इसके बाद नवेद भी वहां चला गया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें