फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटे समेत चार पर धमकी व झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर के एक बुजुर्ग ने अपने ही छोटे बेटे समेत चार लोगों पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराकर फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कमरानवाबान निवासी सलीम अहमद खान ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और वर्ष 2019 में हुए सड़क हादसे के बाद से काम करने में असमर्थ हैं। उनके अनुसार उनका छोटा बेटा रैयान खान कुछ वर्षों से गलत संगत में पड़कर नशे और जुए की लत का शिकार हो गया था, जिससे परिवार को आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि बेटे की आदतों से परेशान होकर वर्ष 2025 में उसे कानूनी रूप से संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था। इसके बाद वह अन्य लोगों के संपर्क में रह रहा था। आरोप है कि संबंधित लोग उस पर दबाव बनाकर परिवार से पैसे और संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए उकसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम अहमद के मुताबिक हाल ही में बेटे ने कॉल कर पांच लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर पूरे परिवार को झूठा मुकदमा दर्ज कराकर फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कुछ अन्य व्यक्तियों पर भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। सीओ आशुतोष कुमार ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें