फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी से 2.7 किलो अवैध गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.690 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अभियान के तहत टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए मोहल्ला गांधी नगर निवासी सोनू उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें