फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सकौती के होटल में युवती समेत चार मिले, लोगों ने देह व्यापार का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सकौती स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारकर एक युवती समेत चार लोगों को पकड़ा। इनमें तीन युवक और एक युवती शामिल है। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में मिलने की बात सामने आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने होटल संचालक पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दौराला थाना पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दादरी गांव के प्रधान प्रवीण को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में तहरीर भी दी। सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने सकौती स्थित होटल पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही होटल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। जांच के दौरान पुलिस को एक युवती के साथ तीन युवक मिले। पुलिस के अनुसार, चारों की स्थिति संदिग्ध थी।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि तीनों युवक और युवती मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके नाम-पते की भी जानकारी जुटाई। वहीं, होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और होटल की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। लोगों ने होटल संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान प्रवीण ने थाने में दी तहरीर में होटल में चल रही गतिविधियों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल में इससे पहले भी इस तरह की कोई शिकायत हुई है या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें