फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पौहल्ली में पारिवारिक विवाद में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पौहल्ली गांव में शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पौहल्ली गांव निवासी बबली पुत्र ब्रह्म सिंह का अपने भाई से विवाद बताया गया है। बबली के मुताबिक, शुक्रवार को उसका जीजा कृष्ण घर आया था। रात में वह अपने भाई के घर चला गया। खाना खाने के दौरान बबली ने अपने बेटे भीमा को कृष्ण को बुलाने के लिए भेजा। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने भीमा के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बबली समेत परिजन दूसरे पक्ष के घर पहुंचे और घटना का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बबली, भीमा, मनीष और गुड्डी पत्नी बबली घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें