फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में डूबा दूल्हे का भाई, शादी समारोह में मचा हड़कंप, गमगीन माहौल में हुई रस्में

Thu, 20 Jun 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और ऊपर युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में नन्हेड़ी गांव से जटमुझेड़ा आई बरात में शामिल दूल्हे का भाई गंगनहर में नहाते समय डूब गया। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। शाम तक गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी निवासी प्रतोष पुत्र चंद्र की बरात गुरुवार को नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा गई थी। इस दौरान दूल्हे का छोटा भाई प्रमोद (27), सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के गांव इमामपुर निवासी दीपक व प्रवीण और चार-पांच अन्य भोपा पहुंचे और गंगनहर में नहाने लगे। इसी दौरान प्रमोद पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए शोर मचाया। एक युवक प्रमोद को बचाने के लिए गंगनहर में भी कूदा, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गया। 

इसके बाद घबराए प्रमोद के साथियों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसकी सूचना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बरात में गए लोग गंगनहर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल मौके पर पहुंचे और शुकतीर्थ से गोताखोरों को बुलाकर डूबे युवक की तलाश कराई, लेकिन वह नहीं मिला। उधर, गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी कर बरात विदा की गई।

मौके से बरामद हुई शराब की बोतल
गंगनहर पर जिस जगह प्रमोद डूबा, वहां नहर पटरी पर उसके कपड़े व बाइक के साथ ही शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि घटना से पहले कई युवक गंगनहर किनारे स्थित जामुन के पेड़ के नीचे बैठे हुए शराब पीते हुए नहा भी रहे थे। इसी दौरान युवक के डूबने की घटना हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें