सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा में बीते 24 घंटों में चार मौत होने से ग्रामीण दहशत में है। तीन और ग्रामीण कैंसर की बीमारी के चलते जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे हैं।
गांव में जसबीर पुत्र हरिया, अंग्रेज पुत्र खिला, विश्वास पुत्र दल सिंह व हुकम सिंह की बीते 24 घंटे के अंदर मौत हुई है। इनमें हुकम सिंह की उम्र 88 वर्ष थी। उनकी मौत की वजह वृद्धावस्था मानी जा रही है जबकि अन्य मृतकों के परिजनों के अनुसार वे कैंसर से पीड़ित थे। उनका विभिन्न जगहों पर उपचार चल रहा था। इनकी उम्र पचास से साठ साल के बीच थी।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: 3500 से ज्यादा खेल उपकरण निर्माता इकाइयों के शटर डाउन, पढ़िए- ये खास रिपोर्ट
गांव में तीन अन्य ग्रामीण कैंसर से पीड़ित हैं और गंभीर हालत से गुजर रहे हैं। गांव के संजय, प्रदीप गुप्ता, साहब सिंह, अशोक कुमार, विजय पाल, राजीव कुमार, टीटू, सेठपाल आदि का कहना है कि गांव में कैंसर के मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में भय पैदा हो गया है। उन्होंने गांव के भूजल की जांच कराने की मांग की है।
उधर, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने कहा कि उन्हें गांव में हुई मौतों की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/