सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार योगेश चंद ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर निकाय और विकास विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। समाधान दिवस में कुल 66 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें चार शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारी या टीम भेजकर जांच कराई जाए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। संवाद