फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल से जिले में चार और मौतें

Thu, 08 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
डॉक्टर का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक वायरल बुखार के मरीज कराह रहे हैं। देहात में स्वास्थ्य की तरफ से शिविर न लगाने से लोगों में रोष है। बुधवार को रामराज में किशोरी समेत दो, बहसूमा के हर्रा गांव में एक किशोरी और खरखौदा के चंदपुरा गांव में एक वृद्धा की बुखार से मौत हो गई। 
विज्ञापन

रामराज में बुखार के कारण किशोरी समेत दो की मौत हो गई। क्षेत्र में चिकनगुनिया, डेंगू तथा डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में शिविर नहीं लगाया गया है। रामराज में वायरल से मोहल्ला अशारामपुरी निवासी अंजली (16 वर्ष) पुत्री जयपाल सिंह और संजय धीमान (40 वर्ष) पुत्र हरबीर की मौत हो गई। किशोरी अंजली के परिजनों ने बताया कि बेटी को एक सप्ताह से तेज बुखार था। संजय को तीन दिन से तेज बुखार के साथ जोड़ो में दर्द था।   परिजनों ने रामराज में प्राईवेट चिकित्सकों को दिखाया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

उधर, बीमारी के कारण अन्य मरीजों में भी खौफ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामराज और बहसूमा में शिविर नहीं लगाया गया है। हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी सतीश भास्कर का कहना है कि शीघ्र ही शिविर लगवा कर रोगियों को उपचार दिया जाएगा। उधर, खरखौदा  गांव कैली, पांची, खासपुर, बिजौली, कबटटा, धीरखेडा आदि में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ लगीं है। गांव चंदपुरा निवासी रविंद्र त्यागी (62 वर्ष) पुत्र मुन्नीलाल एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन


रविंद्र ने गांव में ही एक झोलाछाप चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन उसे लाभ नहीं मिला। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हापुड़ में दिखाया, हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय ही रविंद्र की मौत हो गई। गांव चंदपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव मेें  दर्जनों लोग बीमार हैं, लेकिन चिकित्सा विभाग ने अभी तक गांव में कैंप नहीं लगवाया है। गांव हर्रा निवासी बुखार से पीड़ित किशोरी ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक सप्ताह में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। इस कारण ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सकों से उपचार कराने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान बना हुआ है। हर्रा निवासी दिलशाद की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान को बुखार के चलते मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें