फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में रागिनी गायक समेत चार की मौत, कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे सभी

Tue, 26 Feb 2019 11:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रागिनी गायक की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांव मंतोड़ी के प्रसिद्ध रागिनी गायक व प्रधान पुत्र की हरियाणा के पलवल में सोमवार को सड़क हादसे में को मौत हो गई थी। इसी गांव में जीजा और साली की और मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक ही दिन में चार मौत होने से मृतक परिवारों में कोहराम मचा है। चार मौत होने से पूरा गांव गम में डूबा है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव मंतोड़ी निवासी प्रसिद्ध रागनी गायक अमित (33) पुत्र ऋषिपाल की प्रदेश में रागिनी की दुनिया में एक अलग ही पहचान थी। वह रागिनी प्रतियोगिताओं में प्रदेश के कई शो में भाग लेकर कई पुरस्कार जीत चुका था। 
विज्ञापन


अमित पिछले तीन दिनों से हरियाणा के पलवल में रागिनी के कार्यक्रम में वर्तमान ग्राम प्रधान वेगवती का पुत्र सोनू  गुर्जर (32) के साथ गया हुआ था। सोमवार की सुबह अमित व सोनू अपने दो और साथियों के साथ आ रहा था। 
विज्ञापन

पलवल के पास कार की ट्रक से टक्कर होने पर रागिनी गायक अमित व प्रधान पुत्र सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कार सवार दो अन्य साथी घायल हो गए थे। घायलों को वहां के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

गांव में दोनों की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे का पता लगने पर ग्रामीण दोनों पीड़ितों के घरों पर एकत्र हो गए। वहीं, सोमवार को ही गांव निवासी पूर्व प्रधान रणवीर सिंह (65) खेत से बुग्गी पर बैठकर अपने घर लौट रहे थे। 

वह बुग्गी से नीचे गिर गए. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रणबीर सिंह की मौत की खबर सुनकर खतौली निवासी उसकी साली गांव मंतोड़ी पहुंची, तो सदमे में गांव में ही उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। 

रणवीर के शव का दाह संस्कार सोमवार की शाम को ही कर दिया गया था तथा उसकी साली का शव खतौली उसके परिजन ले गए। गांव में महिला सहित चार ग्रामीणों की मौत होने से ग्रामीण भी सदमे में हैं। गांव से परिजन रागिनी गायक व प्रधान पुत्र के शव को लेने के लिए हरियाणा गए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें