निवाड़ा गांव की महिला का पांच वर्षीय बच्चा जिला अस्पताल से गुम हो गया। पीड़ित शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची तो वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। बच्चा बरामद करने की मांग के लिए महिला ने कई घंटे चौकी में हंगामा किया, लेकिन बच्चा बरामद नहीं हुआ।
जिला अस्पताल में निवाड़ा गांव निवासी जबुलनिशा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथ अभद्रता करने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इससे भीड़ एकत्र हो गई। महिला ने बताया कि वह अपने पांच वर्षीय बेटे अर्स को लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टर के पास आई ।