सीएचसी में पहुंची केंद्र की टीम एस एन सी यू वार्ड का निरीक्षण करते हुए। (मवाना)
मवाना। शासन स्तर से गठित सेंटर गारमेंट ऑफ इंडिया सेंट्रल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की चार सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को सीएचसी और मवाना खुर्द स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
डॉ. एसपी जायसवाल, डॉ. निधि तिवारी, डॉ. रितू अरोरा और डॉ. नीलम सिंह के संयुक्त दल ने जनरल वार्ड, इमरजेंसी, प्रसूति कक्ष, एक्सरे यूनिट, सीएचसीयू, पीडियाट्रिक नर्सरी और स्टाफ रूम की बारीकी से जांच की। टीम ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई का फीडबैक लिया। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए टीम सदस्यों ने इसे नियमित निरीक्षण बताया।