फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर नहर पुल के साथ टेंपो व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पिता व उसके दो पुत्र घायल हो गए। टेंपो चालक को भी चोटें आई हैं। चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली के गांव कंडेरा निवासी जान मुहम्मद (32) अपने दो बेटों अबुजर (8) व सायान (10) को पेपर दिलाने के लिए बाइक पर सवार होकर गांव खजूरी जा रहे थे। यह लोग मवाना गंगनहर से पहले मोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ंत हो गई। आरोप है कि टेंपो की टक्कर से बाइक सवार पिता व दोनों बेटे घायल हो गए। वहीं, टेंपो चालक रकम दास निवासी प्रेम नगर काॅलोनी मोहल्ला मुन्नालाल को भी चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जान मुहम्मद की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। अन्य को उपचार के बाद सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें