मेरठ के भगवतपुरा में गर्भवती महिला को लात-घूसों से पीटने वाला आरोपी अशोक कबाड़ी बहुत शातिर है। अशोक और उसके बेटों ने नगर निगम के स्कूल की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। वह गरीब लोगों की शादी में स्कूल की जमीन पर टेंट लगवाकर रुपये वसूलता था।
सीओ और एसीएम ब्रह्मपुरी ने शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए। महिला पर हमले के मामले में आरोपी अशोक, उसके बेटे विकास, शैलेंद्र और पड़ोसी दिरीश को जेल भेज दिया है।