फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो पक्षों में संघर्ष में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में दो भाइयों के परिवार के सदस्यों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मंडी चमारान निवासी फारुख पुत्र मेहरूद्दीन ने तहरीर में बताया कि उसका अपने ही भाई मारूफ से किसी बात पर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मारूफ रविवार की सुबह कई लोगों के साथ घर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आई फारुख की पत्नी शाहजहां से भी मारपीट की गई। आरोपियों ने परिवार के लोगों पर पथराव कर दिया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल फारुख, उसकी पत्नी शाहजहां, रेशमा पत्नी शाहरुख व मारूफ को सीएचसी में भर्ती कराया। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें