सरूरपुर। थाना क्षेत्र के बिनौली-सरधना मार्ग पर जसड़ सुल्तान नगर के बस स्टैंड के पास से पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि वह रविवार की सुबह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सरधना-बिनौली मार्ग पर जसड़ सुल्तान नगर के बस स्टैंड के सामने आरोपी शाहनवाज उर्फ ओना उर्फ छोटा पुत्र तरीकत निवासी मैनापूठी को खड़े हुए देखा। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ सरूरपुर, सरधना, बहसूमा थाने में चोरी, डकैती व गैंगस्टर समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस आरोपी की पिछले कई महीने से तलाश में थी। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर दिया।