फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हॉस्टल में रह रहे नाबालिग छात्र के साथ चार किशोरों ने किया कुकर्म, डेढ़ माह बाद हुआ खुलासा

Mon, 30 Sep 2019 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में शनिवार को एक इंटर कॉलेज के हॉस्टल में रहे नाबालिग छात्र के साथ उसके ही हॉस्टल के चार किशोरों ने मिलकर सामूहिक कुकर्म किया। रविवार को डेढ़ माह बाद वारदात का खुलासा होने पर पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार  फलावदा क्षेत्र के गांव पिलाना के एक इंटर कॉलेज के छात्रावास में रह रहा एक नाबालिग छात्र पिछले डेढ़ माह से कुकर्म का शिकार हो रहा था। रविवार को जब छात्र के परिजन अपने बच्चे से मिलने हॉस्टल पहुंचे तो पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि कॉलेज संचालक को मामले के बारे में डेढ़ माह पहले मामले की जानकारी हो गई थी लेकिन उन्होंने इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया। परिजनों ने चारों किशोरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें