फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आईबी की परीक्षा में मुन्नाभाई गिरफ्तार, दोस्त के बदले परीक्षा देने पहुंचा था युवक

Mon, 30 Sep 2019 03:28 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गंगानगर में इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बुलंदशहर के सैदपुर निवासी अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस टीम ने बुलंदशहर में भी दबिश दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गंगानगर स्थित के ब्लॉक में सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को आईबी के सिक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए लिखित परीक्षा थी। सुबह दस बजे से परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान कागजात चेक कर रही निरीक्षण टीम ने एक युवक को किसी दूसरे युवक की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि कसेरूबक्सर निवासी रोहित पुत्र जय सिंह परीक्षा देने पहुंचा था। फोटो और आईडी नहीं मिलने पर निरीक्षक टीम ने उसे पकड़ लिया। अनुक्रमांक नंबर के हिसाब से सुनील कुमार पुत्र पद्म सिंह निवासी गांव सैदपुर थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर को परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन


लेकिन बुलंदशहर निवासी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचा और रोहित परीक्षा देने पहुंचा था। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है। जबकि जांच में सामने आया कि दो साल पहले रोहित मेरठ कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। आरोपी को आईबी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद गंगानगर पुलिस को सौंप दिया।

आईबी अधिकारी पंकज कुमार ने आरोपी रोहित के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने यही बताया कि उसका दोस्त सुनील कुमार किसी कारणवश परीक्षा नहीं देने आ सका था, जिसके चलते वह परीक्षा देने पहुंचा था। पकड़ा गया युवक किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, जिसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें