फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, कई पलटे खाई कार, मसूरी घूमने जा रहे थे चार दोस्त

Fri, 07 Jun 2019 08:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में देवबंद-नागल स्टेट हाईवे पर चालक को चलती कार में सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाती हुई सड़क किनारे खेत में घुस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


दिल्ली के दरियागंज निवासी आदिल पुत्र आकिल कार से अपने दोस्त साजिद मलिक, राशिद और उस्मान के साथ मसूरी घूमने जा रहे था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे जब वे सधारणसिर मोड़ के निकट पहुंचे तो आदिल तेज गति से चल रही कार से शीशा खोलकर फोन द्वारा सेल्फी लेने लगा, जिससे कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे गड्ढे में पलटा खाती हुई खेत में जा घुसी। आस पास के लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी चारों लोगों को कार से बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी चले गए।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें