फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली में जबरदस्त टक्कर, तीन सगे भाईयों समेत चार की मौत

Fri, 09 Nov 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन भाईयों सहित चार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ट्रैक्टर में सवार लोग पुराल बेचकर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


मेरठ करनाल हाईवे पर फुगाना गेट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीन सगे भाई इसरार (25), मेहराज (32), सरफराज (20), पुत्र नूर मोहम्मद और शाहरुख (26) पुत्र घसीटा तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला निवासी हैं। ये सभी ट्रैक्टर टाॅली में धान के पुराल को बेचकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस के मुताबिक तेज गति से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाईयों समेत चार की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश में लगी है। मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें