यूपी के बिजनौर में शनिवार देर रात दो तेज रफ्तार कारों के टकराने से भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद रोड पर गांव हंसूपुरा के नजदीक दो तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक रतिराम (35) पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम सीकरी, थाना किरतपुर, राजपाल सिंह (40) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी प्रेमनगर व महावीर सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना नहटौर हैं। सभी यात्री एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
एक अन्य हादसे में मंडावर रोड पर बाइक से अपने गांव जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/