फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खुशियां मातम में बदली : स्टंटबाजी करते चार किशोरों की मौत   

Tue, 27 Jun 2017 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईद पर सोमवार तड़के चार परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के चार किशोर सवार थे। तेज स्पीड बाइक पर स्टंटबाजी करते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। चारों किशोरों के सिर सड़क पर जा लगे और चारों की मौत हो गई। त्योहार के चलते परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

हादसा बच्चा पार्क पर सोमवार तड़के करीब चार बजे हुआ। अजहर उर्फ अज्जू (17) पुत्र बाबुद्दीन, अनस (16) पुत्र असलम निवासी माधवपुरम सेक्टर-3, अब्दुल्ला (17) पुत्र सलीम और शाहनवाज (15) पुत्र अख्तर निवासी जादू वाली गली ब्रह्मपुरी एक ही बाइक पर सवार थे। अजहर बाइक चला रहा और वह बेगमपुल से कपड़े लेकर लौट रहे थे। बाइक की स्पीड काफी तेज थी और वह स्टंट कर रहे थे। बच्चा पार्क पर उनकी बाइक के आगे अचानक कोई वाहन आ गया। 
जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों के सिर सड़क पर जा लगे। जिसमें अजहर, अब्दुल्ला व शाहनवाज की मौके पर मौत हो गयी। हादसे की जानकारी लगते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल अनस को आनंद हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जबकि अन्य तीनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे। अनस ने अपना और तीनों दोस्तों के नाम पुलिस को बताए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घायल अनस ने भी करीब एक घंटे बाद इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोपहर की नमाज अदा करने के बाद किशोरों को उनके परिजन और स्थानीय लोगों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस के अनुसार किसी भी किशोर ने हेलमेट नहीं लगा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें