फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से महिला समेत चार की मौत
विज्ञापन

मवाना में दो, सरधना में एक और दौराला में शिक्षक की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/सरधना। देहात क्षेत्र में मंगलवार को महिला समेत चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। पॉजिटिव आने के बाद से सभी का अस्पतालों में उपचार चल रहा था।
मवाना निवासी धर्मेंद्र तहसील में टाइपिस्ट का काम करते थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर पालिका ईओ सुनील कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद की गई है। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह गांव भैंसा निवासी संजय शर्मा गांव में ही बतौर चिकित्सक काम करते थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। ग्राम प्रधान उमेश देवी ने बताया कि उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर का कहना है कि कोरोना से मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो परिवार के लोगों की जांच कराई जाएगी।
वहीं सरधना के मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी महिला सोमवार शाम कोराना से मौत हो गई। छह दिन पूर्व महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला की मौत की सूचना पर एसडीएम ने पालिका की टीम मौके पर भेजी। शव के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये भिजवाए। स्थानीय लोगों ने सरकारी मदद लेने से इंकार कर दिया। खुद रुपये एकत्र कर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में ग्रामीण और दौराला में शिक्षक की मौत
लावड़/दौराला। क्षेत्र के गांव जलालपुर में मंगलवार को एक ग्रामीण की संदिग्ध बुखार और कस्बे में कोरोना से जूझ रहे एक शिक्षक की अस्पताल में मौत हो गई। जलालपुर गांव में चुनाव के बाद से संदिग्ध बुखार से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को गांव निवासी रईसुद्दीन की मौत हो गई। गांव में स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन कैंप लगाकर जांच भी की। इसमें एक ग्रामीण पॉजिटिव मिला था। उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, दौराला निवासी सतीश मोदीपुरम स्थित एक स्कूल में अध्यापक थे। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी। इस दौरान वह संक्रमण की चपेट में आए। उन्हें परतापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिन तक चले उपचार के बाद सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें